एटा, फरवरी 23 -- स्वच्छता के जनक संत गाडगे की 150 वी जयंती सपा ने कैंप कार्यालय पर मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धासुमन अर्पित कर किए। सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर की अध्यक्षता में सेमिनार का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि संत गाडगे 20वीं सदी के एक बड़े समाज सुधारक थे। सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा संत गाडगे ने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज में फैली अज्ञानता और अंधविश्वास को दूर करने का क्रांतिकारी प्रयास किया। सेमिनार को समाजसेवी हुकुमलाल रनजीत सिंह यादव, हिमालय सिंह लोधी, महेंद्र सिंह दिवाकर, जसवीर सिंह यादव, फहीम उद्दीन वारसी, धीरेन्द्र सिंह जाटव, संदीप यादव आदि ने भी संबोंधित किया। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। महेंद्र सिंह दिवाकर, ...