लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने एसआईआर में फार्म-7 जमा कर मुस्लिमों का वोट कटवाए जाने की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है। सपा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ, मिर्जापुर, कानपुर देहात, सोनभद्र, सीतापुर, अमेठी व मथुरा की विधान सभाओं में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किए गए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा कई लाख फार्म-7 में मतदाता का नाम व ईपिक नंबर प्रिंट करवा कर फर्जी आवेदक का हस्ताक्षर बना कर पोलिंग बूथों पर बीएलओ व ईआरओ के पास जमा करा दिया गया है। मतदाता का नाम व ईपिक नंबर सपा समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय व पीडीए...