लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर ईसीआई नेट एप में तकनीकी खामियों को दूर कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एप की तकनीकी त्रुटि का तत्काल दूर कराए जाए, नए मतदाता को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।ज्ञापन में आगरा के मतदाताओं के पोलिंग बूथ उनके घर से दूर होने की समस्या भी उठाई गई है। विभिन्न मतदाताओं के पोलिंग स्टेशनों में बदलाव किए जाने की मांग की गई है, जिससे वे घर के पास स्थित बूथ में जाकर मतदान कर सकें। इसके अलावा मतदाता सूची की जांच कराकर डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करवाए जाने की मांग भी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वालों में केके श्रीवास्तव, डा.हरिश्चन्द्र सिंह और र...