लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को शुक्रवार को ज्ञापन दिया है। इसमें बस्ती, बाराबंकी व लखनऊ में गड़बड़ियों को ठीक कराने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन को दिए ज्ञापन में कहा है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक (एएसडी) सूची बीएलओ को उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने लगभग सभी एएसडी मतदाताओं का सत्यापन कर लिया है। इसमें बड़ी संख्या में सुधार भी हो चुका है। समय अब बहुत कम बचा है, इसलिए एएसडी सूची में जांच के बाद सही मतदाताओं को छोड़कर शेष की एएसडी सूची बीएलओ व बीएलए को उपलब्ध करा दी जाए, जिससे सत्यापन किया जा सके।...