सपा ने मनाया संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस, किया जागरुक
मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर कोल्हापुर रियासत के शासक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया था। विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था। उसे आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से हमारे संविधान में एक जन अधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.