बहराइच, जुलाई 26 -- बहराइच,संवाददाता। सपा ने जिला पार्टी कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की तथा संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफरुल्ला खां बंटी ने किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मटेरा विधायक मारिया शाह ने कहा कि 1902 में कोल्हापुर रियासत में छत्रपति शाहू जी महाराज ने पहली बार 50% आरक्षण दिया था। कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद पिछड़ों को सामाजिक न्याय का प्रावधान किया। सपा सरकार में 1995 में स्व. मुलायम सिंह यादव ने पंचायतों से लेकर सरकारी नौकरियों में पिछड़ों और महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार आरक्षण छीनने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यकर्ताओं से संविधान पर आए खतरे को जन-जन तक पहुंचाने का...