काशीपुर, मार्च 15 -- बाजपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को सपा कार्यालय में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महीपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महीपाल ने कहा कि कांशीराम ने शोषितों और वंचितों को समाज में उनका हक दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कांशीराम के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। अरविंद दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांशीराम के...