बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बहुजन नायक कांशीराम का 92वां जन्मदिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को 'पीडीए दिवस' और 'बहुजन समाज दिवस' के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। रविवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने की। इस मौके पर शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने और संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया, जो आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में प्रेरणा देता है।निवर्तमान ज...