सपा ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
सोनभद्र, मई 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को भारत की महान वीरांगना एवं लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की अनन्य भक्त, कुशल प्रशासक, समाज सुधारक और नारी सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन स्थापित करने के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.