बागपत, अप्रैल 6 -- समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप ं एवं राजा निषादराज की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के आदिपिता यानी प्रजापति माने जाते है। राजा निषादराज भगवान श्रीराम के बाल सखा थे और उन्होंने भगवान श्रीराम को गंगा पार कराई थी। इस मौके पर ठाकुर समाज के युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव और संचालन काला बिधूड़ी ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, रवि बैसला, राशिद तस्लीम, राहुल यादव, सुभाष तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.