गौरीगंज, जून 26 -- अमेठी। सपा कार्यालय गौरीगंज में शुक्रवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित, पिछड़े और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समानता की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सपा ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती जिला महामंत्री अरशद अहमद, प्रवक्ता राजेश मि...