लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें जिन शिक्षक मतदाताओं के मतदाता आवेदन पत्र / फार्म-19 को जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित नहीं किया गया है, का नाम अंतिम मतदाता सूची से हटवाते हुए वैद्य मतदाता सूची में करने और फर्जी शिक्षकों को शामिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन देते हुए आगरा में गड़बड़ी होने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...