औरैया, जून 20 -- समाजवादी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में हाल ही में प्रकाशित एसआईआर की अंतिम सूची में पाई गई त्रुटियों और विसंगतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों से सूची में दर्ज त्रुटियों की जानकारी ली गई तथा उनके निराकरण के लिए आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में अपर जिलाधिकारी को भी विभिन्न आपत्तियां एवं समस्याएं अवगत कराई जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश के जन्मदिवस पर सपाई लगाएंगे पीडीए पेड़ बैठक में प्रदेश अध्यक्...