लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के दो जिलों बागपत और शामली का जिलाध्यक्ष नामित कर दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से रविवार को इस संबंध में मनोनयन पत्र जारी किया गया। मनोज चौधरी को बागपत और चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना को शामिली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह माना जा रहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों में जहां जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य नहीं हैं, वहां भी जल्द मनोनयन का काम पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सपा ने बागपत और शामली का जिलाध्यक्ष घोषित किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...