संभल, जुलाई 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को जिला कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक रहा। वह मिर्जापुर से दो बार सांसद चुनी गईं। कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि उन्होंने संसद में पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग की आवाज बुलंद की। इस दौरान उमेश यादव, सद्दाम कुरैशी, आसिफ इकबाल, अशोक गुप्ता, मनीष यादव, चेतन गुप्ता, बीएल सागर, एडवोकेट ललित कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शोषितों और वंचितों की आवाज थी फूलन देवी:सपा यह भी पढ़ें- Varanasi News: फूलन देवी ...