झांसी, जून 8 -- झांसी, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने झांसी दौरे के दौरान विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा के पीडीए अभियान को महज राजनीतिक छलावा बताते हुए कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के नाम पर केवल कुछ परिवारों का हित साधा गया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी। सोमवार दौरे की शुरुआत उन्होंने लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक पेड़ मां के नाम पर पौध रोपकर अभियान का आगाज किया। फिर वह वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां उनकी प्रतिा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ...