मऊ, मार्च 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के दोहरीघाट ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुजित विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रविवार को इब्राहिमाबाद(चांदपुर) में हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही पार्टी के मजबूती पर बल दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज की यह बैठक केवल मासिक समीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि आगामी लोकतांत्रिक संघर्ष की तैयारी है। सपा हमेशा जनता की आवाज रही है और गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान या महिला के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल नेताओं से नहीं बल्कि बूथ की मजबूती, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास से जीते जाते हैं। हर बूथ पर हमारी पकड़ मजबूत होगी, तभी स...