गाज़ियाबाद, जून 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बेरोजगारी और महंगाई के लिए सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कराए गए पीडीए ऑडिट के अनुसार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की नौकरियां सामान्य वर्ग को दे दी गईं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक हो गया। इससे छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई से आम जनता परेशान हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई तो भविष्य में कभी नहीं होंगे चुनाव; अखिलेश यादव का बड़ा दावा गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी ...