फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। समाजवादी पार्टी ने रविवार को बहुआ ब्लाक क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि देवी निषाद तो विशिष्ट अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे स्व. मुलायम सिंह यादव ने निषाद समाज और महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। वहीं सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा। पखरौली चौराहे के एक बाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उनकी छोटी बहन फूलन को संसद भेज कर निषाद समाज और महिलाओं को इज्जत देकर आगे बढ़ाने और न्याय दिलाने का कार्य किया था। सांसद ने भाजपा को षड्यंत्रकारी बताते हुए कहाकि अभी से उसने चुनाव आयोग की मिली भगत से प्रत्येक विधान सभा...