लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जमा किए गए मतदाता पंजीकरण प्रपत्रों को मतदान केंद्रों में पंजीकरण कराने और आजमगढ़ की सभी विधान सभाओं में 6 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम डिलीट किए जाने की धांधली की जांच की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह व राधेश्याम ने मंगलवार को ज्ञापन में कहा है कि बस्ती, अमरोहा, कानपुर देहात व बाराबंकी की शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके। ज्ञापन में कहा गया कि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने स्वंय तथा अपने परिवार के सदस्यों के मतदाता पंजीकरण प्रपत्र एक साथ भरकर जमा किए थे, लेकिन नाम अलग-अलग मत...