मथुरा, फरवरी 4 -- वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सपाईयों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और स्थिति से अवगत कराया। सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा बलदेव की बूथ संख्या 178, 180, 181, 400, 401, 402, मांट विधानसभा के बूथ संख्या 93 बूथ पर 400 से अधिक से अधिक फार्म जमा किए गए हैं। नेताओं ने डीएम को इस फर्जीवाड़े से अवगत कराया। डीएम ने आश्वासन दिया कि कोई भी किसी भी दल का हो फर्जी तरीके से फॉर्म सात का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी है। इस मौके पर सपा नेता प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.