देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून। समाजवादी पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. विनोद बड़थ्वाल की 71वीं जयंती पर परेड ग्राउंड स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। वक्ताओं ने उन्हें हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा का राजनीतिक शिल्पकार बताया, जिन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज से राजनीति शुरू कर सपा के संस्थापक सदस्य और तीन बार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर राजेश रावत, अतुल शर्मा, आभा बड़थ्वाल, हेमा बोरा, वैभव बड़थ्वाल, सुनील बड़थ्वाल, ज्योति सिंह, प्रधान तारा राजपूत, सत्य महेश्वरी, रवि थापा, अबरार अहमद, सुरेश यादव, आरिफ वारसी, एपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...