सपा ने गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराते हुए सपा की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दवा और इलाज महंगा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन सरकार बनने के बाद महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है।उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना संचालित थी, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.