प्रयागराज, अप्रैल 6 -- फाफामऊ के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के लिए सोमवार को एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सबसे पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मोरहूं (चंदापुर) निवासी मृतक जगदीश की पत्नी साधना देवी को दो लाख का चेक दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हादसे में घायल मोरहूं के बृजेश पासी और मनसैता गांव के धर्मेंद्र पाल को 50-50 हजार का चेक दिया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा 23 मार्च को ढह गया था। मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। 14 मजदूर घायल हुए थे। हादसे के दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक मदद की घोषणा की थी। सपा प्रवक्ता ने बताया कि अन्य ...