शामली, जून 9 -- शामली। किसानों की विभिन्न समस्याओं और कृषि क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा के लिए मंगलवार को क्षेत्र के प्रमुख किसानों एवं समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण किसान सभा आयोजित की गई। सभा का आयोजन प्रोफेसर सुधीर पंवार के आवास पर हुआ, जिसमें किसानों की आर्थिक स्थिति, बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य न मिलने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएपी और एनपीके जैसे उर्वरकों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं हाल के दिनों में डीजल के दामों में भी वृद्धि हुई है। इसके विपरीत किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है।मांगेराम...