कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने सोमवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में उस्मानपुर के सेंट्रल क्लब में रोजा इफ्तार कराया। कैंट के बगाही ईदगाह में हुए इफ्तार कार्यक्रम के बाद यह संगठन का दूसरा इफ्तार था। इसमें इफ्तार के बाद मुल्क में अमन और खुशहाली और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम संयोजक किदवई नगर प्रभारी सुधांशु मिश्रा ने इफ्तार कराया। इसमें नगर अध्यक्ष फजल महमूद, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, सुधांशु मिश्रा, आलोक मिश्रा, नंदलाल जायसवाल, अपर्णा जैन, नीतेंद्र यादव, आशीष चौबे, रीता जितेंद्र बहादुर, वीरसेन यादव, कमलेश ओमर, नीलम रोमिला, सम्राट विकास, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, दीपक खोटे मौजूद र...