मेरठ, मार्च 16 -- बहुजन समाज के महानायक एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता कांशीराम की जयंती के मौके पर रविवार को सपा ने जिला कार्यालय में पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि कांशीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि जब समाज के वंचित वर्ग एकजुट होते हैं, तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2027 में पीडीए के दम पर ही सूबे में सपा की सरकार बनेगी।जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि कांशीराम ने अपने पूरे जीवन को शोषित, वंचित और पिछड़े समाज को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी का...