वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। वंचित समाज की आवाज और सहज जीवनशैली के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को मनाई गई। समाजवादी पार्टी के अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में इस मौके पर गोष्ठी की गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। गोष्ठी में डॉ. रामबालक पटेल, हीरू यादव, डॉ. नंदलाल कन्नौजिया, अखिलेश यादव, गोपाल पांडेय, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, बाबूलाल सेठ, दुर्गा प्रसाद, अयाज खान, दिनेश यादव, शिवधनी चौहान, विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...