कानपुर, अप्रैल 9 -- आकस्मिक वर्षा और ओलावृष्टि से लाखों बीघे में खड़ी फसल चौपट होने से किसानों को राहत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी से मुआवजे की मांग की है। सपा के प्रदेश सचिव केके शुक्ला ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट कराने की मांग की है। कहा गया है कि मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खरबूजा और तरबूज सहित सभी हरी सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। जामुन के पेड़ फट गए और बड़ी संख्या में गिर गए हैं। इस बार गंगा के तरबूज, खरबूजे और जामुन से वंचित रहने की आशंका जताई है। कानपुर, नरवल, बिल्हौर, घाटमपुर, रसूलाबाद, पुखरायां और डेरापुर तहसीलों के गांवों में लाखों बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हुई और बिल्हौर तहसील में मक्के की फसल चौपट हुई है। शहर के करीब बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, भक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा, भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.