उन्नाव, दिसम्बर 21 -- न्योतनी। मोहान विधानसभा क्षेत्र के फरहदपुर में सपा ने एसआइआर,पीडीए प्रहरी प्रशिक्षण शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि कार्यकर्ता वोटर लिस्ट प्रकाशन होने पर चेक करे और एक एक वोट पर नजर रखे। मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डा आंचल वर्मा ने कहां की हर व्यक्ति इसमें भागीदारी करे और पार्टी का झंडा बुलंद करने में दम लगा दे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह गुड्डू, सेवक लाल रावत, सुरजन यादव, जितेंद्र संजय सिंह, शिवसिंह, अमित यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...