पलामू, अगस्त 6 -- हरिहरगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने गुरुवार को मेदिनीनगर कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार को आवेदन देकर हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नही होने पर एनएच रोड़ जाम करने की चेतावनी दी है। कमलेश यादव ने एक सप्ताह पहले बिजली समस्या को लेकर एनएच 139 बेलौदर मोड़ के पास विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एनएच को जाम कर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि खेती के समय बिजली के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि किसान परेशान है, पर्याप्त बारिश नही होने और बिजली नही रहने के कारण धनरोपनी का काम भी काफी धीमी गति से चल रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज के सांसद प्रतिनिधि ने जेवीबीएनएल के महाप्रबंधक से मिले उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बिजली व्...