गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद के जेठ अच्छेलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि 28 मई को बड़ीबाग निवासी सपा नेता जगत मोहन बिंद ने केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि उनसे पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मीरनपुर सक्का निवासी सपा नेत्री बिंदु बाला बिंद, उनके पति केशव बिंद और जेठ अच्छेलाल बिंद पर केस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- सपा नेत्री समेत तीन पर मुकदमा, पैसा मांगने का आरोप मामले में मुख्य आरोपी अच्छेलाल बिंद को गिरफ्तार कर को...