प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- प्रतापगढ़। लीलापुर के लक्ष्मणपुर में मारे गए संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा के पोस्टमॉर्टम के दौरान अनुसूचित जाति के एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सपा नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा पर एसपी दीपक भूकर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि13 अगस्त को सौरभ की हत्या के दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अविनाश सरोज को संदीप विश्वकर्मा ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...