उरई, जनवरी 2 -- कालपी। नव वर्ष के अवसर पर स्थानीय नगर के चौराहे पर लगाई गई होर्डिग को अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा फाड़ने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी के नेता शिवम यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त मामले को लेकर शिकायतकर्ता सपा नेता शिवम यादव दाऊ निवासी किलाघाट मोहल्ला हरीगंज कस्बा थाना कालपी जिला जालौन ने प्रार्थना पत्र कोतवाली कालपी में सौंप कर अवगत कराया है कि उस ने 31 दिसंबर को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नववर्ष की शुभकामनाओं की एक होर्डिंग अमल्तमश चौराहे पर लगवाई थी। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा उक्त होर्डिंग को फाड़ दिया गया। वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जो उपरोक्त घटना में शामिल तत्वों का खुलासा करने में सहायक हो सकते हैं। सपा नेता विधिके कार्यवाही करने कि मांग कि है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.