बरेली, दिसम्बर 29 -- नवाबगंज। बसपा की महिला कर्यकर्ता को एक वृद्ध महिला से बात करते देख सपा नेता और उसकी पत्नी ने तमंचा व चाकू दिखाकर धमकी दी। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सीओ के आदेश पर घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी बसपा कार्यकर्ता केसरवती 18 अक्तूबर की शाम फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा गांव में सपा नेता विजयपाल के घर के पास एक वृद्ध महिला से बात कर रही थीं। आरोप है कि उन्हें अपने घर के पास देख विजयपाल तमंचा लेकर आ गया। केसरवती से गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी रामबेटी ने भी केसरवती को चाकू दिखाते हुए पेट फाड़ने की धमकी की। शोर सुनकर लोग आए तो पति-पत्नी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। म...