अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़। पीडीए के नारे के सहारे आगे बढ़ रही समाजवादी पार्टी जिलों से फीडबैक लेने का काम कर रही है। संगठन के इतर भी सूचनाएं ली जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के युवा नेता फिरोज आलम उर्फ राजा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से पार्टी कार्यलय लखनऊ में मुलाकात की। अलीगढ़ में एसआईआर को लेकर चल रही गतिविधियों को बारे में बताया। बल्क में फार्म सात के नाम पर काटे जा रहे वोट को लेकर भी जिक्र किया। सपा युवा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव को पीतल की मूर्ति भेंट की। फिरोज आलम ने कोल विधानसभा टिकट की दावेदारी भी पेश की। इसको लेकर आवेदन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसआईआर के कार्यों में जुटने व बूथ स्तर पर संग...