बागपत, मार्च 6 -- बागपत। बागपत शहर के शौकत बाजार में शुक्रवार की शाम तीन लोगों ने सपा नेता पर हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। बचाव में आए सपा नेता के दो बेटों पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया। जिसमें वे दोनों भी घायल हो गए। सपा नेता ने एक आईएएस अधिकारी के दो भाइयों समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सपा नेता शफीक सलमानी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जा रहा था। नमाज अदा करने के बाद वह मस्जिद से बाहर निकला, तो दो भाइयों ने उस पर छिंटाकशी की। जिसके बाद वह अपनी दुकान पर आ गया। आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों युवक अपने एक साथी के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए उस पर हमला बोल दिया। बचाव में आए उसके बेटे कामिल और साहिल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.