लखनऊ, जून 17 -- महिला ने सपा नेता के साले पर बहू से छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। पुलिस में जान पहचान बताकर आरोपित पीड़िता और उसके परिवारीजनों को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने मंगलवार शाम पारा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पारा इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि स्थानीय निवासी दीपू कनौजिया सपा नेता सोनू कनौजिया का साला है। रविवार सुबह पीड़िता की बहू छत पर कपड़े सुखाने गई थी। आरोप है कि इस दौरान दीपू ने बहू से छेड़खानी और अश्लील इशारे किए। यह भी पढ़ें- शराब पीने से रोका, महिला से की छेड़छाड़ शिकायत पर दीपू ने पीड़िता के घर में हमला कर दिया। चचेरे भाई नीरज ने परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित पुलिस में ऊंची पहुंच बताकर पीड़िता को अर्दब में ले रहे हैं। सीस...