कानपुर, जून 8 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के बेटे का अपहरण कर हत्या के मामले गैर जमानती वारंट पर चल रहे आरोपित दिलीप को चकेरी के सदानन्द नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर किया। जहां से आरोपित को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि वर्ष 2012 में कुशीनगर के तत्कालीन जिलाध्यक्ष रामअवध यादव का 21 वर्षीय पुत्र दीपक यादव रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह रावतपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 15 अक्टूबर 2012 में दीपक अपनी साथी छात्रा बंगाली मोहाल निवासी अर्पिता पांडे के घर गया था। इस दौरान कॉलेज के पांच दोस्त निशित चतुर्वेदी, दिलीप अवस्थी, अखिलेश अवस्थी, जीतू व सुंदरिया ने उसे फूलबाग चौराहा बुलाया। जहां जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने कोत...