फिरोजाबाद, मई 26 -- शिकोहाबाद के माधोगंज स्थित सपा नेता के पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह मैनेजर के कक्ष में रखा फायर सेफ्टी सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने के बाद कक्ष में लगे शीशे के टुकड़े वहां मौजूद लोगों के लगे जिससे वह घायल हो गए। माधोगंज में सपा नेता विजेन्द्र सिंह यादव ठेकेदार का पेट्रोल पंप है। आग से सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंप के प्रांगण में फायर सेफ्टी सिलेंडर रखे हुए थे। मंगलवार की सुबह अचानक से सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किमी दूरी तक सुनी गई। वहां मौजूद लोगों, कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सिलेंडर में ब्लास्ट के चलते केबिन में लगे शीशे टूटकर इधर उधर बिखर गए। जिससे वहां मौजूद सपा नेता के भाई दिनेश यादव के साथ ही अन्य लोगों के टुकड़े लग गए। 4 लोग चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हि...