आगरा, नवम्बर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सांसद विशंभर प्रसाद निषाद शुक्रवार को आगरा में थे। उनके आगमन पर बाह विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया। यहां उन्होंने बताया कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर सभी का शोषण हो रहा है। बताया कि बिहार में 70 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, जिससे लोकतंत्र पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में व्यापक जनसमर्थन के साथ जनसभाएं की हैं। आगामी चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। इस मौके पर सुधीर दुबे, पवन प्रजापति, संतोष पाल, रोहित राजपूत, नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.