आगरा, दिसम्बर 8 -- निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में निर्वाचन आयोग की मैपिंग, लिंकिंग और मैचिंग को लेकर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी समेत कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। सोमवार को उन्होंने पटियाली के नायब तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राशिद अली, पटियाली विधानसभा उपाध्यक्ष हिकमत अली, शोएब प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष मारूफ कुरैशी, दीपक यादव एडवोकेट, रमेश अमीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...