सपा नेताओं ने मतदाता सूची पर खड़े किए सवाल, ज्ञापन सौंपा
मेरठ, जून 3 -- मंगलवार को सपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र प्रेमी के साथ पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम डॉ. वीके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में करीब चार हजार से अधिक वोटों की सूची सौंपी और सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। सपा नेताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि एक नाम से कई-कई वोट मतदाता सूची में दर्ज है। गड़बड़ी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र प्रेमी, हरप्रीत आहूजा, ओमप्रकाश महामना, अनंत यादव, नितिन त्यागी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.