सपा नेताओं ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मेरठ, जून 12 -- सपा प्रमुख की बेटी पर सोशल मीडिया में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा। सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अमर्यादित, अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी की भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सपा नेताओं ने सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिए अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा नेत्री नेहा गौड़ एवं संगीता राहुल ने आरोपियों को फांसी सजा एवं प्रदेश सरकार के बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की भी मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.