लखनऊ, नवम्बर 24 -- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने संविधान को दिया सर्वोच्च सम्मान, संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की : केशव प्रसाद मौर्य -सारे दल राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने चाहते है लेकिन लोंचिंग हो जाती है फ़ैल : केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ, विशेष संवाददाता

सपा के मैनिफेस्टो पर मौर्य का निशाना समाजवादी पार्टी के मैनिफेस्टो पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा जनता को यह बताने की कोशिश कर रही है कि कमल का बटन दबाने से सुरक्षा, सुशासन और विकास मिलेगा, जबकि साइकिल का बटन दबाने पर गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होने का पुराना दौर लौट सकता है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष...