रायबरेली, अप्रैल 4 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ संगठन का पुनरीक्षण कार्य अतिमहत्वपूर्ण है। जिसे अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर पूर्ण किया जाए। 14 अप्रैल को देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक सेक्टर में धूमधाम से मनाई जायेगी। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी द्वारा शीघ्र ही बिजली बिल के कारण मनमानी कनेक्शन विच्छेदन कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा। साथ ही एलपीजी सिलेंडर की आम जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, दिव्यम्वर सिंह,चंद्रकल...