शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के निर्देश पर की गई। प्रदीप तिवारी पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जनपद आगमन के दौरान उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। जिलाध्यक्ष ने इसे समाजवादी पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से पार्टी की छवि धूमिल होती है। इसी आधार पर प्रदीप तिवारी को तत्काल प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन संबंधी आदेश की प्रति पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकार...