शाहजहांपुर, मार्च 8 -- नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने लोगों से मुलाकात कर होली की बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से गले मिलते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान विनोद वर्मा, सुनील मौर्य, राजीव वर्मा, आयुष यादव, श्रवण कुमार, सावन यादव, रमेश पाल और विवेक कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...