सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। सपा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास चौधरी ने शुक्रवार को समर्थकों संग पार्टी छोड़ आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। आसपा राष्ट्रीय महासचिव रविंदर सिंह भाटी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मुजफ्फरनगर रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रविंदर सिंह भाटी ने कहा आजाद समाज पार्टी अनुसूचित, पिछड़ों और मुस्लिमों के हक की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग तेजी से आसपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव में एड. चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आसपा प्रदेश की हर एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एडवोकेट शौर्य अंबेडकर और आसपा जिलाध्यक्ष सचिन जौहरी ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.