शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। तिलहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अहमद उल्ला खान के पौत्र और सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में आयोजित हुआ। सदस्यता अभियान के तहत महासचिव गौरव त्रिपाठी ने सभी को सदस्यता दिलाई, जबकि जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां ने पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, एनएसयूंआई अध्यक्ष रफी उल हसन,अल्प संख्यक कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सईद अंसारी,गौरव त्रिपाठी,अनिल श्रीवास्तव,संजय सक्सेना,पार्षद तालिब खान,साजिद खान,प्रत्यूष मिश्रा,फैसल खान,मुस्तकीम व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...